Saturday, 1 August 2015

पँख सबके पास हैं...

पँख सबके पास हैं, दबे हुए हैं शरीर के खोल में
उड़ने का शौक हो, तो प्यार करके देख लो...

पहाड़ रो रहे हैं...

गाड़ियों का शोर और धुआँ बढ़ता ही जा रहा है
बर्फ कुछ कम दिख रही है पहाड़ों पे

पहाड़ रो रहे हैं...

आओ आँखें पढ़ें...

बातों का काम लोगों का है
आओ आँखें पढ़ें एक-दूसरे की, हम दोनों...

कोकून से क्या निकला...

कोकून से क्या निकला
सारे दर्द भूल गया

मैं अब शब्दों की रेशम बुनता हूँ...

वो टूट के गिरा...

वो टूट के गिरा और बिखर गया
काफी कोशिशों के बाद फिरसे जुड़ पाया है
कुछ अलग सा दिखता है अब
कुछ टुकड़े आज भी खोज रहा है... 

टटोल लेता हूँ डायरी...

टटोल लेता हूँ डायरी कभी-कभी
जब भूल जाता हूँ अपने आप को

मेरी डायरी के पन्ने, मुझे मुझसे बेहतर जानते हैं...

सैकड़ों जिंदगी जिया मैं...

सैकड़ों जिंदगी जिया मैं
हज़ारों बार गिरा मैं
गिर के गर मर भी गया
अगले ही पल जिंदगी से मिला मैं...